1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 7 दिन ED की कस्टडी में रहेंगे अब्बास अंसारी, देर रात तक चलती रही पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

7 दिन ED की कस्टडी में रहेंगे अब्बास अंसारी, देर रात तक चलती रही पूछताछ, पढ़ें पूरी खबर

मऊ सदर से विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी इस समय ईडी की कस्टडी में है। अब्बास अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय लगातार पूछताछ कर रहा है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मऊ सदर से विधायक और बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास अंसारी इस समय ईडी की कस्टडी में है। अब्बास अंसारी से प्रवर्तन निदेशालय लगातार पूछताछ कर रहा है।

पढ़ें :- 'संतों और मठ-मंदिरों के खिलाफ रचा जा रहा षड्यंत्र': धीरेंद्र शास्त्री

जानकारी के मुताबिक दिन रात ईडी की प्रयागराज यूनिट अब्बास अंसारी से पूछताछ कर रही है। कल दिन में पूछताछ के बाद अब्बास से रात भर भी पूछताछ की गई।

ईडी ने अब्बास अंसारी से रात भर पूछताछ की है। अफसरों की टीम रात पौने 12 बजे दफ्तर पहुंची। अब्बास से सुबह 5:30 बजे तक पूछताछ की गई। इसके बाद अब्बास को आराम करने का मौका दिया।

वहीं ईडी की दूसरी टीम सुबह 9 बजे दफ्तर पहुंची. इस समय ईडी की दूसरी टीम पूछताछ कर रही हैं। अब्बास को ईडी ने प्रयागराज में अपने दफ्तर में ही रखा है। अब्बास को एक हफ्ते तक यही रखे जाने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि ईडी अब्बास को गाजीपुर और मऊ भी ले जाएगी।

गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी पर मनी लांड्रिंग के तहत मुकदमा दर्ज है। प्रयागराज यूनिट की ईडी की टीम दर्ज मुकदमे की जांच कर रही है। इस मामले में मुख्तार समेत परिवार के सभी सदस्यों को ईडी नें इस मामले में आरोपी बनाया है।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

कल रात हिरासत में लेने के बाद आस किसी भी समय अब्बास अंसारी को ईडी पेश कर सकती है जिसके लिए टीम रवाना हो चुकी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com