मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
बॉलीवुड

अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा दादासाहेब फाल्के सम्मान, 30 सितंबर को मिलेगा पुरस्कार

इंडिया वॉइस

60 और 70 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रहीं आशा पारेख को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया . आशा पारेख अपने जमाने की सबसे महंगी एक्ट्रेस रहीं.

शेयर करें

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री की जन्मदिन से कुछ दिन पहले इस बात का एलान किया है. यूं तो आशा पारेख ने एक्टिंग से रिटायरमेंट ले लिया है. लेकिन 60 और 70 के दशक में आशा पारेख का नाम तब की बेहतरीन अभिनेत्रियों में लिया जाता था. बता दें कि 1992 में, उन्हें सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था.

अपने दौर की सबसे महंगी एक्‍ट्रेस रही हैं आशा पारेख

आशा पारेख भारतीय सिनेमा में ‘द हिट गर्ल’ के नाम से भी मशहूर रही हैं. उन्‍होंने अपने पूरे करियर में कर्मश‍ियल फिल्‍मों में खूब शोहरत पाई है.आशा पारेख अपने दौर की सबसे महंगी एक्‍ट्रेस रही हैं.बॉलीवुड में 1960 और 1970 के दशक में उनके नाम सबसे ज्‍यादा हिट फिल्‍में देने का भी रिकॉर्ड है.आशा पारेख की सबसे पॉपुलर फिल्‍मों में ‘जब प्यार किसी से होता है’ (1961), ‘फिर वही दिल लाया हूं’ (1963), ‘तीसरी मंजिल’ (1966), ‘बहारों के सपने’ (1967), ‘प्यार का मौसम’ ‘ (1969), ‘कटी पतंग’ (1970) और कारवां (1971) शामिल हैं। आशा पारेख ने नासिर हुसैन की फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ (1984) में भी एक कैमियो किया था, जिसके साथ उन्होंने पहले 6 फिल्में की थीं.
फिल्‍मों से दूर, मुंबई में चलाती हैं डांस एकेडमी

मौजूदा वक्‍त में वह फिल्‍मों से दूर मुंबई में अपनी खुद की एक डांस एकेडमी चलाती हैं. इसके अलावा वह सांता क्रूज इलाके में आशा पारेख अस्पताल का भी काम देखती हैं.

शेयर करें