मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

होटल के बाहर स्पॉट हुए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे…डेटिंग की अफवाहों को मिली हवा

Rakesh

आदित्य और अनन्या पांडे को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया। जिसने एक बार फिर उनकी डेटिंग की अफवाहों पर हवा दे दी। वीडियो में अनन्या होटल के बाहर निकलते हुए नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहनीं हुई हैं।

ADITYA ROY
शेयर करें

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं। फैंस इनके अफेयर की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हाल ही में आदित्य और अनन्या पांडे को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए देखा गया था। जिसने एक बार फिर उनकी डेटिंग की अफवाहों पर हवा दे दी।

वीडियो में अनन्या होटल के बाहर निकलते हुए  नजर आईं। इस दौरान उन्होंने ब्लू बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई थीं। मिनिमल मेकअप और सिंपल हेयर बन के साथ उन्होंने इस लुक को कम्पलीट किया। वहीं उनके पीछे होटल से आदित्य बाहर आते हैं। ब्लैक शर्ट में हमेशा की तरह एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। हालांकि दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज नहीं दिए।

‘आदित्य को A नाम की लड़की पसंद’

आपको बता दें कि इससे पहले अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने दोनों की डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए एक न्यूज चैनल को बताया था कि ‘सच बात ये है कि अनन्या सिंगल हैं और इस तरह के प्रोफेशन में लिंक-अप होते रहते हैं। कोई बात नहीं, एक सेलिब्रिटी के जीवन का हिस्सा है और आपको हर चीज को अच्छे या बुरे में लेना होगा’।

भावना पांडे ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि अनन्या को बहुत प्यार और तारीफ मिलती है इसलिए मैं अपनी बेटी की इतनी सारी पॉजिटिव बातों के बीच किसी भी नेगेटिव बातों पर गौर नहीं करती हूं’।

इसके साथ ही रणबीर कपूर हाल ही में एक चैट शो में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने आदित्य और अनन्या के रिश्ते पर इशारों में मुहर लगा दी। रणबीर ने कहा था मुझे पता है की आदित्य एक लड़की को पसंद करता है जिसका नाम A से शुरू होता है।  रणबीर के इस जवाब से ये तो साफ हो गया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

आदित्य-अनन्या ने किया रैम्प वॉक

वहीं बीते दिनों आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे ने लैक्मे फैशन वीक 2023 के फिनाले में एक साथ रैम्प वॉक किया था। जिससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया था।

इस वीडियो में रूमर्ड कपल डिजाइनर  मनीष मल्होत्रा के लिए शोस्टॉपर्स बने। दोनों ने रेड एंड ब्लैक आउटफिट में लैक्मे फैशन वीक में अनन्या-आदित्य का रैम्प वॉक ट्विनिंग की थी। जिसको लेकर फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री को जमकर सराहना की थी।

शेयर करें