मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

आखिर क्यों नहीं पचता है गर्मियों में खाना ? कहीं आपके साथ भी तो ऐसा नहीं

Avnish

गर्मियों में ज्यादातर ऐसी समस्या होती है जब खाना नहीं पचता है। चलिए इसकी असली वजह जानते हैं।

eat
शेयर करें

नई दिल्ली । आप ठंड में कुछ भी खा पी सकते हैं। आसानी से कितना भी गर्म या फिर मसालेदार, लेकिन यह सुख आपको गर्मी में देखने को नहीं मिलता है। गर्मियों में आप कुछ खा या पी नहीं सकते हैं।  दरअसल गर्मियों में आपका खाना पचता नहीं है। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है कि गर्मियों में खाने पीने में आखिर आपको इतनी समस्या क्यों होती है ।

ज्यादा मसालेदार खाना –गर्मी के सीजन में खराब पाचन भी अहम कारण होता है। हम ज्यादातर शादी समारोह में या फिर बाहर से जाकर खाना खाने से कई समस्या पैदा होती है। यही कारण है कि आपके पाचन तंत्र में जलन महसूस होती है। तो कोशिश करें कि ज्यादा मसालेदार खाना ना खाएं।

पानी कम पीना –गर्मियों के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप हमेशा ज्यादा पानी पिएं। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। क्योंकि डिहाइड्रेशन का योगदान आपके खाना ना पचाने में होता है और तो और कोशिश करें कि खाना खाने के 20 से 25 मिनट के अंतराल पर पानी पिएं। इससे आपके पाचन में आपको काफी ज्यादा सहयोग मिलेगा।

तनाव – खाना ना पचने की लाइन में सबसे ज्यादा योगदान आपके तनाव का भी होता है। जब गर्मियों में या फिर सर्दियों में भी आप तनाव ज्यादा लेते हैं तो आपका खाना नहीं पचता है। जिससे आप दिनभर काफी ज्यादा परेशान रहते हैं तो कोशिश करें कि जितना हो सके तनाव से दूर रहें। यह आपको पाचन में काफी ज्यादा मदद करेगा।

समय पर ना सोना – अगर आपका खाना समय पर नहीं पचता है तो इसकी एक वजह समय  पर खाकर ना सोना है। इससे आपका खाना नहीं पचता है तो कोशिश करें कि सोने से 3 घंटे पहले खाना खा लें। खाना खाकर तुरंत ना बैठे वर्ना आपका शरीर इससे खराब हो सकता है । अगर आप वॉक करेंगे तो यह काफी ज्यादा सहयोग देगा आपके खाना पचाने में।

 

 

शेयर करें