मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मेडिकल के बाद नूरी शौकत समेत तीनो आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, एम एम आठ में हुई नूरी की पेशी

इंडिया वॉइस

फरार सपा विधायक इरफान सोलंकी के मामले में आरोपी सपा नेत्री नूरी शौकत फिलहाल न्यायालय में पेश हो चुकी हैं। सुनवाई में कुछ समय बाकी होने के बीच उनके अधिवक्ता नरेश चंद त्रिपाठी ने कहा कि जो आरोप नूरी शौकत पर लगाए जा रहे हैं।

शेयर करें

वह सभी बेबुनियाद है इरफान सोलंकी एक लोकप्रिय विधायक हैं। जिनको लगभग 80000 लोगों ने वोट देकर जिताया है नूरी शौकत भी उनमें से एक है प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बदले की भावना से यह कार्यवाही की गई है।

वही आरोपियों के वकील ने हवाई यात्रा पर बोले कि अगर फर्जी नाम से हवाई सफर किया गया है तो इसका मतलब की इंटरपोल और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से फेल हो गई है। आज अगर न्यायालय से राहत नहीं मिलती है तो कल जिला जज के यहां जमानत अर्जी लगाई जाएगी।

शेयर करें