मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मनोरंजन

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म Drishyam 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें

इंडिया वॉइस

अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की हिट फिल्म दृश्यम की दूसरी कड़ी Drishyam 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस क्राइम मिस्ट्री फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू आमने-सामने हैं।

शेयर करें

अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन की हिट फिल्म दृश्यम की दूसरी कड़ी Drishyam 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस क्राइम मिस्ट्री फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू आमने-सामने हैं। कहानी वहीं से शुरू हुई है जहां पिछले पार्ट में खत्म हुई थी। इस बार तब्बू मां के किरदार में एक बार फिर विजय सलगांवकर और उसके परिवार की नींदे उड़ाने के लिए लौट आईं हैं।

 

दृश्यम फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म का थ्रिल कंटेंट दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरा था, यही वजह है कि दर्शक लंबे समय से दृश्यम के दूसरे पार्ट की हर एक अपडेट को लेकर उत्साहित हैं। अब Drishyam 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी जबरदस्त है, ट्रेलर में फिल्म के थ्रिल और सस्पेंस फैक्टर को ठीक वैसे ही दिखाने की कोशिश की गई जैसा कि इसके पहले भाग में देखने को मिला। ट्रेलर की शुरुआत विजय सलगांवकर बने अजय देवगन के डायलॉग से होती है।

इस डायलॉग में वह कहते हैं- ‘सच पेड़ के बीज की तरह होता है कितना भी दफना लो बाहर आ ही जाता है।’। इस डायलॉग को देखकर यही लग रहा है कि विजय सलगांवकर की कंफेशन स्टेटमेंट ली जा रही है। तो क्या विजय सलगांवकर अपना गुनाह कंफेस कर लेंगे? इस सवाल का जवाब ही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट और क्लाइमैक्स प्लॉट होगा।

इस बार Drishyam 2 की कहानी के मुताबिक मीरा के बेटे सैम की मौत की मिस्ट्री सुलझाने का जिम्मा एक्टर अक्षय खन्ना लेंगे। ट्रेलर में अक्षय खन्ना की प्रेजेंस फिल्म के थ्रिल के कंटेंट को और मजेदार बना रही है। अक्षय खन्ना इंन्वेस्टिगेशन ऑफिसर के किरदार में बेहतरीन नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि तब्बू यानी मीरा अपने बेटे सैम की डेड बॉडी को ढूंढने और उसके कातिल का पता लगाने में हर मुमकिन कोशिश में जुट गई हैं।

टैग: film news
शेयर करें