मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

Akasa Air: बेंगलुरु जा रहे विमान से टकराया पक्षी, मुंबई वापस लौटी अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट

इंडिया वॉइस

Akasa Air: बेंगलुरु जाने वाली अकासा एयर की एक फ्लाइट को शनिवार को पक्षी की चपेट में आने के बाद मुंबई हवाई अड्डे पर वापस लौटना पड़ा।

शेयर करें

Akasa Air: टली बड़ी दुर्घटना, अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा. फ्लाइट की केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद यह कदम उठाया गया. बताया जा रहा है कि अकासा एयरलाइंस के बोइंग VT-YAE विमान ने जब उड़ान भरी तो उसका इंजन सामान्य रूप से काम कर रहा था लेकिन अचानक केबिन से कुछ जलने की गंध आने लगी। पता चला की लैंडिंग के बाद निरीक्षण के दौरान इंजन नंबर 1 पर चिड़िया के अवशेष मिले। जलने की गंध पक्षी के टकराने की वजह से थी।

अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा, “अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट शनिवार को मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी. जलने की गंध आने पर फ्लाइट को वापस मुंबई की ओर मोड़ दिया गया. मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद जांच की गई. जांच के दौरान पता चला कि फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया था. इंजन में पक्षी के अवशेष पाए गए हैं. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

ऐसा पहले भी हो चुका है, बीते छह अक्टूबर को तुर्की के एक विमान की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिग कराई गई. विमान ने इस्तांबुल से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन उड़ान के बीचे में ही एक यात्री की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद फ्लाइट की कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी.

पक्षियों के टकराने की विभिन्न घटनाओं के बाद, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अगस्त में सभी हवाई अड्डों को संभावित वन्यजीव खतरों के प्रबंधन पर एक सलाह जारी की थी।

DGCA के दिशानिर्देशों में यादृच्छिक पैटर्न में नियमित गश्त करना और जब भी कोई वन्यजीव गतिविधि होती है, विशेष रूप से मानसून के मौसम में पायलटों को सूचित करना शामिल है। हवाई अड्डों को वन्यजीव जोखिम प्रबंधन कार्यक्रमों के कार्यान्वयन पर मासिक कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी कहा गया था।

टैग: mumbai
शेयर करें