मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

सुष्मिता ने बताई लंबा ब्रेक लेने की वजह, कहा लगता था सेट पर बर्बाद कर रही हूं समय

Rakesh

सुष्मिता सेन की अपकमिंग सीरीज़ ताली इन दिनों चर्चा में है। जिसको लेकर सुष्मिता और उनके फैंस दोनों ही उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सुष्मिता ने हाल ही में अपने इंडस्ट्री से लिए ब्रेक को लेकर भी खुलासा किया है।

sushmita sen
शेयर करें

मुंबई। सुष्मिता सेन की अपकमिंग सीरीज़ ताली इन दिनों चर्चा में है। जिसको लेकर सुष्मिता और उनके फैंस दोनों ही उत्साहित नज़र आ रहे हैं। सुष्मिता ने हाल ही में अपने इंडस्ट्री से लिए ब्रेक को लेकर भी खुलासा किया है।

उन्होंने कहा है कि उन्हें ऐसा लगता था कि वह सेट पर अपना समय बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 90 के दौर में जब वह काम कर रही थी तो उन्हें अपनी 9-6 शिफ्ट में भी दूसरों के लिए लंबा-लंबा इंतजार करना पड़ता था।

जिसके कारण उनकी 9-6 शिफ्ट लेट नाइट तक खिंचती थी। जिसके बाद वो न तो प्रोफेशनल तौर पर खुश थी और न ही सिंगर मदर होने के बावजूद अपनी फैमिली को समय दे पा रही थी।ऐसे में उन्हें लगा कि काम को एंजाय न करना और हर समय नेगेटिव होना उनके लिए ठीक नहीं है। जिसके बाद उन्होने काम से ब्रेक लिया।

सुष्मिता ने यह भी बताया कि उस समय में हिरोइन के लिए एक ही तरह के रोल और कितने बार ड्रेस चेंज करना है,सिर्फ यही इंपोरटेंट होता था। मुझे हर दिन लगता था कि मैं कुछ नया नहीं सीख रही हूं और जो भी कर रही हूं उसमें मेरा कोई डिवेलवमेंट नहीं हो रहा।

लेकिन अब अपनी दूसरी पारी में मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता।मुझे सेट पर जाने का एक्साइटमेंट रहता है और खुद में जोश फील करती हूं जो पहले गायब था।

शेयर करें