'भैया जी' फिल्म ने 5वें दिन 89 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। कमाई के मामले में निर्माताओं ने मनोज बाजपेयी के फैंस को सरप्राइज दिया है। फैंस निराश न हों, इसके लिए निर्माताओं ने मूवी के लिए आफर भी निकाला था। ‘भैया जी’ मूवी का 1 टिकट खरीदने पर 1 मुफ़्त की पेशकश की गई थी। यह ऑफर सिर्फ़ इस बुधवार और गुरुवार को मान्य था। भैया जी की कमाई लगातार बढ़ रही है।
Updated Date
मुंबई। ‘भैया जी’ फिल्म ने 5वें दिन 89 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। कमाई के मामले में निर्माताओं ने मनोज बाजपेयी के फैंस को सरप्राइज दिया है। फैंस निराश न हों, इसके लिए निर्माताओं ने मूवी के लिए आफर भी निकाला था। ‘भैया जी’ मूवी का 1 टिकट खरीदने पर 1 मुफ़्त की पेशकश की गई थी। यह ऑफर सिर्फ़ इस बुधवार और गुरुवार को मान्य था। भैया जी की कमाई लगातार बढ़ रही है।
यह सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। 5वें दिन भी फिल्म ने धूम मचाते हुए एक शानदार वीकेंड कलेक्शन की ओर कदम बढ़ा दिया है। निर्माताओं ने फैंस के लिए एक सरप्राइज की घोषणा की थी। फिल्म की 1 टिकट खरीदें, 1 मुफ़्त पाएं ऑफर के साथ एक और शानदार वीकेंड होने जा रहा है।
‘भैया जी’ ने पहले दिन- 1.44 करोड़ बटोरे
‘भैया जी’ ने पहले दिन- 1.44 करोड़, दूसरे दिन- 2.01 करोड़, तीसरे दिन- 2.40 करोड़, चौथे दिन- 88 लाख व पांचवें दिन- 89 लाख की कमाई की है। मूवी ने 5 दिन में कुल 7.62 करोड़ का कलेक्शन किया है। ‘भैया जी’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। विनोद भानुशाली, समीक्षा शैल ओसवाल और शबाना रजा बाजपेयी ने ‘भैया जी’ को प्रजेंट किया है।
यह फिल्म भानुशाली स्टूडियो लिमिटेड, एसएसओ प्रोडक्शंस और ऑरेगा स्टूडियोज का प्रोडक्शन है। इस रिवेंज ड्रामा का निर्माण विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, समीक्षा ओसवाल, शैल ओसवाल, शबाना रजा बाजपेयी और विक्रम खाखर ने किया है। मूवी में मनोज बाजपेयी के अभिनय को काफी सराहा गया है।