मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

आज के दिन ही जन्मी थीं बॉलीवुड की कभी न धुंधली होने वाली चांदनी

Rakesh

13 अगस्त 1963 को 60 साल पहले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की रूप की रानी और आज भी सबके दिलों पर राज करने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म हुआ था।

actress sridevi
शेयर करें

मुंबई। 13 अगस्त 1963 को 60 साल पहले बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की रूप की रानी और आज भी सबके दिलों पर राज करने वाली दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी का जन्म हुआ था। तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मीनमपट्टी ने बॉलीवुड को वो हीरा दिया जिसकी चमक ने देश विदेश में श्रीदेवी की खूबसूरती और बेमिसाल अभिनय का परचम लहरा दिया।

श्रीदेवी के पिता अयप्पन एक वकील थे और मां राजेश्वरी घर संभालती थीं।जैसे- जैसे श्रीदेवी बड़ी होती हुई,उनके अभिनय के हुनर वे लोगों के बीच अपनी एक अलग छवि बना लेती थी,इसी हुनर की बदौलत श्रीदेवी ने पहले साउथ और फिर देशभर में पहचान हासिल की।जहां मात्र 3 साल की उम्र में फिल्म कंधन करुनई (1967) से श्रीदेवी ने शुरूआत की।

ये फिल्म जबरदस्त हिट रही और श्रीदेवी के पास कई फिल्में के ऑफर आने लगे।बाल कलाकार होते हुए भी श्रीदेवी डबल शिफ्ट में काम करती थी।साउथ में बाल कलाकार से हीरोइन का सफर तय करने के बाद 1979 की फिल्म सोलवां सावन से श्रीदेवी ने बॉलीवुड डेब्यू किया।ये तमिल फिल्म 16 व्याथिनिले (1977) की रीमेक थी। जो कि फ्लॉप रही, जिसके बाद श्रीदेवी ने कई हिंदी फिल्में ठुकरा दीं।लेकिन 4 साल बाद फिल्म हिम्मतवाला से श्रीदेवी ने दमदार वापसी की।

हिम्मतवाला के हिट होने के बाद श्रीदेवी ने मुड़कर  नहीं देखा उनके अभिनय और खूबसूरती के तालमेल के काऱण बॉलीवुड का हर बड़ा हीरो उन्ही के साथ फिल्म करना चाहता था।जिसके बाद तोहफा, मास्टर जी, नगीना, जांबाज जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आकर स्टार बनीं।और नागिन,मिस्टर इंडिया व चांदनी,लम्हे,सदमा जैसी फिल्मों ने दिखा दिया कि श्रीदेवी वाकई श्रीदेवी है।

शेयर करें