Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ईशान खट्टर के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी

ईशान खट्टर के साथ दिखी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी

ईशान खट्टर हाल ही में अपने दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए। सूत्रों के अनुसार ये पहली बार है जब ईशान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किए गए हैं।

By Rakesh 

Updated Date

मुंबई। ईशान खट्टर हाल ही में अपने दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में अपनी रुमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेन्ज के साथ मुंबई में स्पॉट किए गए। सूत्रों के अनुसार ये पहली बार है जब ईशान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पब्लिक प्लेस पर स्पॉट किए गए हैं।

पढ़ें :- अर्जुन के मधुर स्वर ने 'बंजारे' में फूंक दी जान, दर्शक झूमने को मजबूर, दिलकश लय और आकर्षक धुनों के साथ पहला गाना रिलीज़

जानकारी है कि ईशान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ किसी दोस्त की इंगेजमेंट पार्टी में गए थे। वीडियो में ईशान चांदनी का हाथ पकड़े किसी होटल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। जिसमें चांदनी ब्लू कलर की ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही लाइट ब्लू शर्ट में ईशान भी काफी हैंडसम दिख रहे है।

21 साल की चांदनी मलेशिया की राजधानी कुआला लुम्पुर में एक फैशन मॉडल के तौर पर काम करती है और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई आई है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कपल की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा है- जोड़ी तो अच्छी है! वहीं एक यूजर ने लिखा है- चांदनी काफी सुंदर हैं। एक यूजर ने ईशान की भी तारीफ की है और लिखा है- ईशान बिल्कुल अपने भाई की तरह ही हैं, जेंटलमेन !

पढ़ें :- BOLLYWOODः परंपरा से हटकर धर्मा प्रोडक्शंस ने बनाई एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म ‘किल’ (KILL), इस निर्माता ने किया भारत की सबसे हिंसक और खूनी फिल्म बनाने का दावा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com