मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

फिल्मों में सेंसर बोर्ड के दखल के पक्षधर नहीं हैं विवेक अग्निहोत्री

Rakesh

आने वाली 11 अगस्त को बाक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का बोलबाला होने वाला है लेकिन फिल्म बनने से रिलीज़ तक का सफर OMG 2 के लिए आसान नहीं था।

omg-2
शेयर करें

मुंबई। आने वाली 11 अगस्त को बाक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का बोलबाला होने वाला है लेकिन फिल्म बनने से रिलीज़ तक का सफर OMG 2 के लिए आसान नहीं था।

यही वजह है अब इसपर CBFC जैसी बॉडी के खुद मेंबर रहे विवेक अग्निहोत्री का बयान सामने आया है जिसपर उन्होने कहा है कि वो फिल्मों में इस तरह की की काट छांट के पक्षधर नहीं है।उन्होने कहा कि फिल्मों पर 25-25 कट लगाना किसी भी सूरत में सहीं नहीं है,क्योंकि यह तो अभिव्यकित की आज़ादी पर भी सवाल खड़े करता है।

विवेक अन्गिहोत्री ने कहा है कि OMG 2 पर सेंसर बोर्ड ने बेवजह इतने कट लगाए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि सेंसर बोर्ड जैसी किसी बॉडी की कोई जरूरत नहीं है।

विवेक ने कहा कि CBFC का मेंबर होने के बावजूद मेरा मानना है कि CBFC पर कोई भी बदलाव या कट लगाए जाने का दबाव नहीं  होना चाहिए।सामाजिक दबाव होने के चलते आज जो कुछ भी हो रहा है वो किसी भी संस्था के लिए सही नहीं है फिर वो फिल्म इंडस्ट्री हो या सेंसर बोर्ड,ऐसे में दोनों की स्वतंत्रता पर सवालिया निशान लग जाएगा।

उन्होंने ये भी कहा कि CBFC बहुत ही नाजुक बॉडी है और सामाजिक दबाव में इसका ढांचा गिर सकता है।

विवेक ने यह भी कहा कि उन्हें किसी फिल्म में 27 कट लगाने का लॉजिक समझ में नहीं आता और CBFC को कोई हक नहीं है कि वो किसी फिल्म में इस तरह बदलाव करवाए।जहां अक्षय के करेक्टर के मूल रूप को ही बदलने की बात कही जा रही हो।

दरअसल आपको बता दे  फिल्म में अक्षय कुमार के कैरेक्टर को सेंसर बोर्ड ने खुद भगवान शिव न बताकर शिव भक्त की तरह दिखाने की मांग की थी जिसपर चर्चा के बाद मेकर्स ने इसका विरोध किया था।

शेयर करें