मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

हिजाब मामले में ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में दाखिल की हस्तक्षेप याचिका

इंडिया वॉइस

Hijab Controversy : हिजाब मामले पर कर्नाटक हाई कोर्ट में ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने हस्तक्षेप याचिका दाखिल की।

शेयर करें

नई दिल्ली, 16 फ़रवरी। हिजाब विवाद को लेकर ऑल इंडिया बार एसोसिएशन ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दाखिल की है। वर्तमान में कर्नाटक उच्च न्यायालय हिजाब पर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है।

अखिल भारतीय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. आदिश सी अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा गया है कि छात्रों द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में गैर-आवश्यक धार्मिक प्रथाओं का पालन करने की मांग बढ़ रही है, जो कि भारतीय शैक्षणिक संस्थानों के धर्म-निरपेक्ष ढांचे के खिलाफ है।

उन्होंने बताया कि धर्मनिरपेक्ष शिक्षण संस्थान में छात्रों के लिए यह आवश्यक है कि वे यूनिफार्म में हो। उन्होंने बताया कि याचिका में चाड, कांगो, कैमरून, गिनी, कोसोवो, अजरबैजान, ट्यूनीशिया जैसे मुस्लिम बहुसंख्यक देशों का उल्लेख किया गया है जहां शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब की पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यहां तक कि मिस्र और सीरिया जैसे इस्लामिक देशों ने भी हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रिया, बेल्जियम बुलबेरिया, डेनमार्क, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड और स्विटजरलैंड जैसे यूरोपीय देशों ने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को बनाए रखने के लिए हिजाब पर प्रतिबंध लगा दिया है।

शेयर करें