मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल गांधी को राहत, अब हाईकोर्ट में सुना जाएगा उनका पक्ष उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IPS और 18 PPS इधर से उधर
उत्तर प्रदेश

पहलः रॉबर्ट्सगंज के RSM इंटर कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ खेती भी, लहलहा रही सरसों की फसल

Rakesh

यूपी के सोनभद्र जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज के RSM इंटर कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेती के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों ने इंटर कॉलेज परिसर में खाली पड़ी करीब एक बीघे जमीन पर सरसों के फसल की बुआई की है। अब सरसों की फसल इंटर कॉलेज में लहलहा रही है।

farming
शेयर करें

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिला मुख्यालय स्थित रॉबर्ट्सगंज के RSM इंटर कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेती के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों ने इंटर कॉलेज परिसर में खाली पड़ी करीब एक बीघे जमीन पर सरसों के फसल की बुआई की है। अब सरसों की फसल इंटर कॉलेज में लहलहा रही है।

प्रिंसिपल बृजेश सिंह ने बताया कि वह खुद एक किसान परिवार से हैं। इंटर कॉलेज में पढ़ने वाले ज्यादातर बच्चे भी ग्रामीण इलाकों से आते हैं। उनके अभिभावक भी खेती करते हैं, इसलिए बच्चों को उच्च शिक्षा देने के साथ ही आधुनिक खेती के बारे में जानकारी देने के लिए इंटर कॉलेज परिसर में खाली पड़ी जमीन पर खेती करना शुरू किया ताकि बच्चे कृषि के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकें। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया है कि इस सरसों के फसल से होने वाली आय से स्कूल के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जाएगा।

शेयर करें