मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

गुजरात चुनाव के लिए अमित शाह ने संभाला मोर्चा, आज जारी होगी पहली लिस्ट

इंडिया वॉइस

गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टी की तैयारी जोरों पर हैं। सभी दल सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए जनता को लुभाने का एक भी मौका गंवाते नजर नहीं आ रहे हैं।

शेयर करें

गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी पार्टी की तैयारी जोरों पर हैं। सभी दल सत्ता की चाबी हासिल करने के लिए जनता को लुभाने का एक भी मौका गंवाते नजर नहीं आ रहे हैं।

इस बीच बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस दौरान सभी 182 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की चर्चा हुई। बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक बीजेपी कार्यालय में बुधवार को आयोजित हुई ये बैठक करीब 3 घंटे चली।

इसके बाद अब बताया जा रहा है कि बीजेपी आज यानि गुरूवार सुबह करीब 10 पहली लिस्ट के तहत 100 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। इसमें पहले चरण की सभी 89 सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर का नाम संभावित उम्मीदवारों में तय माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को पार्टी का टिकट मिलने की संभावना है। पटेल को अहमदाबाद के विरमगाम से टिकट दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्रिकेटर रवीन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम संभावित उम्मीदवारों की सूची में है।

शेयर करें