मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

G-20 के नए शेरपा होंगे अमिताभ कांत, पीयूष गोयल छोड़ेंगे पद, जानें कौन हैं अमिताभ कांत

इंडिया वॉइस

सूत्रों के मुताबिक भारत को इस साल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व मिलने वाला है। इसके मद्देनजर G-20 के शेरपा के तौर पर अमिताभ कांत की नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने मंजूरी दे दी है।

शेयर करें

नई दिल्ली, 07 जुलाई। नीति आयोग के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत G-20 देशों के नए शेरपा होंगे। कांत G-20 के मौजूदा शेरपा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। दरअसल भारत को G-20 देशों के अध्यक्ष का पद इस साल मिलने वाला है। ऐसे में उसके लिए एक पूर्णकालिक शेरपा की जरूरत है।

अमिताभ कांत को अहम जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक भारत को इस साल दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व मिलने वाला है। इसके मद्देनजर G-20 के शेरपा के तौर पर अमिताभ कांत की नियुक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने मंजूरी दे दी है। कांत की नियुक्ति अगले हफ्ते इंडोनेशिया में होने वाली एक अहम बैठक से पहले हुई है, जिसमें इस साल के आखिर में G-20 शिखर सम्मेलन के लिए जमीनी कार्य तय किए जायेंगे।

कौन हैं अमिताभ कांत

मौजूदा शेरपा केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल पीयूष गोयल ज्यादा वक्त नहीं देने के कारण ये पद छोड़ेंगे। ऐसे में G-20 की अध्यक्षता के लिए भारत को एक पूर्णकालिक शेरपा की जरूरत है, जो देश और विदेश के विभिन्न हिस्सों में होने वाली बैठकों के लिए अपना ज्यादा समय दे सके। अमिताभ कांत करीब 6 साल तक नीति आयोग के CEO रहे चुके हैं। केरल कैडर के सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी कांत इससे पहले औद्योगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (DIPP) के सचिव थे।

शेयर करें