1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Amul Hikes Milk Price : अमूल ने दूध का दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, नई दरें 01 मार्च से लागू

Amul Hikes Milk Price : अमूल ने दूध का दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए, नई दरें 01 मार्च से लागू

अमूल ने लगभग 7 महीने पहले ही दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। अमूल ने एक बार फिर ग्राहकों पर बोझ बढ़ा दिया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 28 फरवरी । यूक्रेन-रूस के बीच जारी युद्ध का असर भारत में भी दिखने लगा है। देश के सबसे बड़े डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने दूध के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने अमूल दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। दूध की बढ़ी हुई कीमतें 01 मार्च, 2022 से लागू होंगी।

पढ़ें :- SIR पर आर-पार के मूड में कांग्रेस, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

कंपनी की ओर से जारी बयान में इस संबंध में कहा गया है कि दूध की कीमतों में की गई इस बढ़ोतरी के बाद 01 मार्च से बाजार में अमूल गोल्ड की कीमत बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 48 रुपये प्रति लीटर और अमूल शक्ति का दाम 56 रुपये प्रति लीटर हो जाएगी। ग्राहकों को अब आधा लीटर अमूल गोल्ड के लिए 30 रुपये, अमूल ताज़ा के लिए 24 रुपये और अमूल शक्ति के लिए 27 रुपये देने होंगे। उत्पादन लागत में बढ़ोतरी की वजह से दूध की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया गया है।

बतादें कि अमूल ने लगभग 7 महीने पहले ही दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी। अमूल ने एक बार फिर ग्राहकों पर बोझ बढ़ा दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com