मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

गर्भवती माताओं की परेशानियों को दूर कर जागरूकता फैला रही आंगनवाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्सः आतिशी

Rakesh

दिल्ली की आंगनबाड़ियों को बेहतर बनाने और इनकी कार्यशैलियों को समझने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने पटपड़गंज प्रोजेक्ट की आंगनवाड़ियों की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ चर्चा की व उनके सुझाव लिए। मंत्री आतिशी ने कहा कि आप सभी के सुझाव केजरीवाल सरकार की आंगनबाड़ियों को शानदार बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।

aap minister
शेयर करें

 नई दिल्ली। दिल्ली की आंगनबाड़ियों को बेहतर बनाने और इनकी कार्यशैलियों को समझने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने पटपड़गंज प्रोजेक्ट की आंगनवाड़ियों की कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के साथ चर्चा की व उनके सुझाव लिए। मंत्री आतिशी ने कहा कि आप सभी के सुझाव केजरीवाल सरकार की आंगनबाड़ियों को शानदार बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।

बचपन को बेहतर पोषण देने के साथ अब अभिभावकों को पैरेंटिंग के गुर भी सीखा रही आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स

उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं को जागरूक करना हो या बच्चों को बेहतर पोषण और अच्छी शिक्षा देना हो, केजरीवाल सरकार की आंगनबाड़ियाँ हर क्षेत्र में शानदार काम कर रही हैं। यहाँ बचपन को बेहतर पोषण देने के साथ अब हमारी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स अभिभावकों को पैरेंटिंग के गुर भी सीखा रही हैं। मोबाइल की लत को दूर करना हो या एकाग्रता बढ़ाना बच्चों के विकास के हर पहलुओं पर पैरेंट्स केजरीवाल सरकार की आंगनबाड़ियों पर भरोसा कर रहे हैं।

ऐसे में केजरीवाल सरकार की ओर से आंगनबाड़ी वर्कर्स-हेल्पर्स को भरोसा है कि हमारे लिए आंगनबाड़ियाँ भी स्कूल जितने ही महत्वपूर्ण है और हम इनमें कभी भी सुविधाओं की कोई कमी नहीं होंगे देंगे। उन्होंने साझा किया कि कैसे वो ‘महिला मंडल’ जैसी अनूठी शुरुआत के साथ गर्भवती माताओं की परेशानियों को दूर कर उनमें जागरूकता फैला रही हैं। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने कहा- सरकार बेहतर सुविधाएँ दे रही है तो हम बेहतर ढंग से बच्चों को पढ़ा पा रहे हैं।

मुझे गर्व कि मैं दिल्ली की आंगनबाड़ी वर्कर हूँ।इस मौक़े पर डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सकारात्मकता और ऊर्जा देखकर बहुत अच्छा लगता है। डब्ल्यूसीडी मंत्री ने कहा कि हमारी आंगनबाड़ियों में जो बच्चे आ रहे हैं और जिस उम्र में आ रहे हैं वो उनके सीखने और मानसिक विकास का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है।

अगर 5 साल की उम्र तक हम उन्हें बेहतर लर्निंग देने में कामयाब रहे तो आगे ज़िंदगी में वो ज़रूर सफल होंगे क्योंकि उनकी बुनियाद मज़बूत होगी। ऐसे में हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि उस दौरान वो बच्चे उनसे जो सीख रहे है वो आगे उनकी ज़िंदगी में बहुत काम आने वाला है।

टैग: Delhi
शेयर करें