मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
‘गरीब का बच्चा भी राजा बेटा’, संविधान दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु का बड़ा संदेश UP Election 2027: अखिलेश यादव ने जारी किया सपा का ‘पीडीए प्रणपत्र’ नोएडा को मिलेंगी 100 इलेक्ट्रिक सिटी बसें, सेक्टर-82 टर्मिनल से होगा संचालन अखिलेश भी जेल आएं तो पता चले कैसे गुजरते हैं दिन-रात, आजम खान ने सुनाया किस्सा IRCTC होटल घोटाले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाएं ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी ने भरी हुंकार, दलित का बेटा CM और अब्दुल का बेटा बनेगा डिप्टी CM शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती यूपी चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट! इमरान मसूद बोले- कबाड़ सीटें मंजूर नहीं
उत्तर प्रदेश

जवाब न मिलने पर गुस्साए विधायक, चिल्लाकर डीएम से मांगा प्रश्नों का जवाब  

Rajni

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा का डीएम व अधिकारियों से तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

शेयर करें

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में शोहरतगढ़ के विधायक विनय वर्मा का डीएम व अधिकारियों से तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक चिल्लाकर डीएम से अपने प्रश्नों का जवाब मांगते नजर आ रहे हैं।

वह डीएम से कहते हैं कि मेरे सवालों का जवाब लिखित में दीजिए। कोई अधिकारी जवाब तक नहीं देता है। सैकड़ों लोगों के बीच विधायक जिलाधिकारी से कहते हैं कि आपसे भी पूछा। आपने भी जवाब नहीं दिया।

इस दौरान उत्तेजित होकर वह अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर देते हैं। जिससे सारे अधिकारी मीटिंग का बहिष्कार करके उठ खड़े होते हैं। उन्हें फिर बैठाया जाता है।

इस मामले में डीएम संजीव रंजन ने बताया कि कोई इश्यू नहीं है। वह अपनी विधानसभा क्षेत्र के कुछ प्रश्नों का जवाब लिखित में चाहते थे, जिसे आज दे दिया गया है। अब सवाल उठता है कि जब जनता द्वारा चुने गए  विधायक के प्रश्नों का जवाब अधिकारी नहीं दे रहे हैं तो फिर आम जनता की समस्याओं का निस्तारण यह अधिकारी कैसे करते होंगे।

टैग: politics UP
शेयर करें