Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हिमाचल प्रदेश में सीएम पद का ऐलान आज शाम, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

हिमाचल प्रदेश में सीएम पद का ऐलान आज शाम, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

हिमाचल प्रदेश में सीएम पद को लेकर जारी घमासान खत्म होने वाली है सीएम पद का नाम ऐलान होने वाला है। सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

हिमाचल प्रदेश में सीएम पद को लेकर जारी घमासान खत्म होने वाली है सीएम पद का नाम ऐलान होने वाला है। सूत्रों के अनुसार सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम पर मुहर लगाई जा सकती है। आज शाम कांग्रेस विधायक दल की एक बड़ी बैठक होगी सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का ऐलान हो सकता है इसकी घोषणा शाम 6:00 बजे के आसपास हो सकते हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है अभी तक कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है 5:00 बजे बैठक होगी वही तय होगा कि कौन सीएम पद पर बैठेगा लेकिन अभी मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है वही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के मुख्य प्रतिभा वीरभद्र सिंह कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू अन्य पार्टी नेता इस बैठक में शामिल होंगे साथ ही शाम में बातचीत करेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने राजभवन में शाम 5:00 बजे का समय तय किया है बता दे हिमाचल में सीएम पद को लेकर शुक्रवार को भी विधायक समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें सीएम चुनने के लिए कांग्रेस को  आलाकमान को अधिकृत किया गया हालांकि इसके बाद शनिवार को मुख्यमंत्री पद को लेकर काफी सियासत रहे लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू नाम तय हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com