1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. एआर रहमान के कॉन्सर्ट को बीच में रोका गया…रहमान ने दिया अपना रिएक्शन

एआर रहमान के कॉन्सर्ट को बीच में रोका गया…रहमान ने दिया अपना रिएक्शन

एआर रहमान ने हाल ही में पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट किया था...जिसे पुणे पुलिस ने बीच में आकर कॉन्सर्ट को बंद करा दिया...और स्टेज पर चढ़कर सिंगर को गाने से रोक दिया....जानकारी में मुताबिक शो की टाइमिंग ओवर हो गई थी..

By Rakesh 

Updated Date

रहमान के लाइव शोज को रोका

पढ़ें :- समर वेडिंग ट्रेंड: बॉलीवुड स्टाइल का जलवा

एआर रहमान देश के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैंI उन्होंने ऑस्कर भी जीता है | कई अवॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम किए हैं | उनके गानों को लोग बेहद पंसद करते हैं | उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं| वो लाइव शोज भी करते हैं | उनका पुणे में एक कॉन्सर्ट था |जिसे पुलिस ने बीच में रोक दिया था| इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है | जिस पर पब्लिक पुलिस पर भड़क गई थी | अब इस मामले को लेकर सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है…

पुलिस ने कॉन्सर्ट को कराया बंद

दरअसल एआर रहमान ने हाल ही में पुणे में एक लाइव कॉन्सर्ट किया था…जिसे पुणे पुलिस ने बीच में आकर कॉन्सर्ट को बंद करा दिया…और स्टेज पर चढ़कर सिंगर को गाने से रोक दिया….जानकारी में मुताबिक शो की टाइमिंग ओवर हो गई थी….इसलिए रात 10 बजे के बाद कॉन्सर्ट बंद करा दिया गया था…अब इस मामले में एआर रहमान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है…..रहमान ने अपने म्यूजिक इवेंट से एक वीडियो शेयर किया है…इस वीडियो में वे अपने साथी सिंगर्स और म्यूजिशियंस के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस देते नजर आ रहे हैं…वीडियो में मंच पर एक पुलिस अधिकारी को भी दिखाया गया है जबिक एआर रहमान परफॉर्म कर रहे हैं….

रहमान ने शेयर की क्लिप

पढ़ें :- ईद 2026 पर Salman Khan की धमाकेदार वापसी!

एआर रहमान ने वीडियो में  धन्यवाद पुणे फॉर ऑल द लव एंड यूफोरिया लिखा..क्लिप को शेयर करते हुए एआर रहमान ने लिखा कि क्या हम सभी ने कल स्टेज पर रॉकस्टार मोमेंट देखा ? मुझे लगता है कि हमने किया …हम ऑडियंस के प्यार से फूले नहीं समा रहे थे और ज्यादा करना चाहते थे…पुणे धन्यवाद एक बार फिर ऐसी ही  यादगार शाम के लिए प्रेजेंट है हमारी रोलर कोस्टर राइट का एक छोटा सा अंश……. आपको बता दें कि एआर रहमान अपनी लेटेस्ट रिलीज पोत्रियिन सेल्वन 2 की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं…इस फिल्म में अपनी रिलीज के चार दिनों के भीतर ही 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई कर ली है…

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com