1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. अग्निवीर भर्ती के लिए चुनें गए कैंडिडेट की 13 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा

अग्निवीर भर्ती के लिए चुनें गए कैंडिडेट की 13 नवंबर को होगी लिखित परीक्षा

अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल और मेडिकल के माध्यम से चयनित कैंडिडेट के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी.परीक्षा खेलगांव कांप्लेक्स में आयोजित होगी. यह जानकारी झारखंड बिहार के कैंडिडेट लिए आयोजित होगी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अग्निवीर भर्ती के लिए फिजिकल और मेडिकल के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा 13 नवंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा खेलगांव कांप्लेक्स में आयोजित होगी. यह जानकारी झारखंड बिहार के आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिसर ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने गुरुवार को मोरहाबादी मैदान में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी.

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी

उन्होंने बताया कि झारखंड से अग्निवीर के लिए फिजिकल परीक्षण में शामिल होने के लिए 86000 से अधिक युवाओं ने आवेदन दिया था.ब्रिगेडियर ने कहा कि फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 13 नवंबर को होगी, जिसके लिए उन्हें एडमिट कार्ड दिया जाएगा.उन्होंने बताया कि लगभग 40,000 की भर्ती का लक्ष्य रखा गया है.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com