मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

शपथ ग्रहण में Asaduddin Owaisi ने लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा, मच गया बवाल

up bureau

18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन सभी नवनिर्वाचित सांसदों ने संसद सदस्य के रूप में अपनी अपनी शपथ ली थी। इन सांसदों में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल थे जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण से नए विवाद को जन्म दे दिया है।

शपथ ग्रहण में Asaduddin Owaisi ने लगाया ‘जय फिलिस्तीन’ का नारा, मच गया बवाल
शेयर करें

दिल्ली। 18वीं लोकसभा की कार्यवाही के दूसरे दिन सभी नवनिर्वाचित सांसदों ने संसद सदस्य के रूप में अपनी अपनी शपथ ली थी। इन सांसदों में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल थे जिन्होंने अपने शपथ ग्रहण से नए विवाद को जन्म दे दिया है। खबर है कि मंगलवार यानी 25 जून को उन्होंने संसद में शपथ की समाप्ति जय फिलिस्तीन बोलकर किया है। जिसके सुर्ख़ियों में आते ही सियासी गतलियारों में विवाद पैदा हो गया है।

दरअसल, बीते दिन जब प्रोटेम स्पीकर ने AIMIM प्रमुख को लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए स्टेज पर बुलाया तो उन्होंने बिस्मिल्लाह पढ़कर अपनी सांसदी की शपथ की शुरुआत की। जिसके बाद जब वो अपने शपथ को समाप्त करने वाले थे तो उन्होंने जय भीम, जय तेलंगाना के साथ जय फिलिस्तीन का नारा लगा दिया।

इस नारे के बाद संसद में हंगामा शुरू हो गया। न सिर्फ संसद के अंदर बल्कि बाहर भी इस मामले ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है। एक तरफ भाजपा सांसदों ने इस नारे के खिलाफ संसद के अंदर आक्रोश व्यक्त किया। तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर लोगों में भी रोष देखने को मिल रहा है।

गौरतलब है कि बीते सोमवार यानी 24 जून से ही अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ ही वहां मौजूद अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी सदन के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण किया।

शेयर करें