मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
क्रिकेट

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धुल,पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

इंडिया वॉइस

एशिया कप के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया,हार्दिक पांड्या बने मेन ऑफ दी मैच

शेयर करें

एशिया कप के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 147 रन बनाए थे. इसके जवाब में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को करारा जवाब जीत कर दिया. इस जीत के बाद पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, “टीम इंडिया ने आज के एशिया कप के मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया. टीम ने शानदार कौशल और धैर्य का प्रदर्शन किया है. उन्हें जीत की बधाई.”
भारत की इस जीत के हीरो रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या. हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाए और फिर बल्लेबाजी में चार चौकों औक एक छक्के की मदद से नाबाद 33 रन बनाए.
भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए. उन्हें डेब्यू मैन नसीम शाह ने बोल्ड किया.
कोहली ने तीन चौके और एक छक्का लगाया. हालांकि, रोहित लगातार संघर्ष करते और सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. कोहली के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा. कोहली 35 रन बनाकर नवाज की गेंद पर कैच आउट हुए.

रोहित और कोहली के आउट होने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में दिख रही थी. ऐसे में चार नंबर पर बैटिंग करने आए रवींद्र जडेजा ने मोर्चा संभाला. पहले जड्डू ने सूर्यकुमार यादव (18 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रनों की साझेदारी की. इसके बाद जब सूर्य आउट हो गए तो जडेजा ने हार्दिक पांड्या के साथ भारत को मुश्किल से निकाला. रवींद्र जडेजा ने 29 गेंदों में 35 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले. वहीं हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाया.

वहीं पाकिस्तान के लिए डेब्यू मैन नसीम शाह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने अपने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट चटकाए. नसीम ने राहुल और सूर्यकुमार को बोल्ड किया. इसके अलावा स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 3 विकेट झटके.

शेयर करें