मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सहित छह सुरक्षाकर्मी व एक नागरिक घायल

इंडिया वॉइस

श्रीनगर में बुधवार रात सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में छह सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक घायल हो गया।

J&K: Encounter
J&K: Encounter between terrorists and security forces in Poonch, 2 soldiers martyred
शेयर करें

श्रीनगर, 23 मार्च। श्रीनगर जिले के रैनावारी इलाके में बुधवार देर रात आतंकियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुये ग्रेनेड हमला किया, जिसमें पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर समेत छह सुरक्षाकर्मी और एक नागरिक घायल हो गये। माना जा रहा है कि हमले को आतंकी संगठन द रजिस्टेंट फ्रंट के आतंकियों ने अजांम दिया।

जानकारी के अनुसार देर रात जिले के रैनावारी इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर ग्रेनेड फैंका। ग्रेनेड नाका पार्टी के मोबाइल बंकर के पास गिरा और जोरदार धमाके के साथ फटा। हमले में सात लोग घायल हो गये। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान मची अफरातफरी में आतंकी मौके से फरार हो गया।

घायलों की पहचान जम्मू कश्मीर पुलिस के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर फैयाज अहमद, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन, पुलिस एसपीओ शब्बीर अहमद, दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी शब्बीर अहमद डार एवं फैयाज अहमद और सीआरपीएफ कर्मी तीर्थ के साथ एक स्थानीय नागरिक जाहिद हुसैन डार के रूप में हुई है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

शेयर करें