1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कई विषयों में फेल होने से रहता था परेशान

दिल्ली में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, कई विषयों में फेल होने से रहता था परेशान

आईआईटी दिल्ली में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कई पेपरों में फेल हो गया था। उसे हॉस्टल खाली करने का छह महीने का समय दिया गया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बीटेक (सत्र 2019-2023) के छात्र अनिल कुमार (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। आईआईटी दिल्ली में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह कई पेपरों में फेल हो गया था। उसे हॉस्टल खाली करने का छह महीने का समय दिया गया था। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बीटेक (सत्र 2019-2023) के छात्र अनिल कुमार (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी।

पढ़ें :- PM मोदी 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र, 20वें रोजगार मेले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा कार्यक्रम

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त मनोज सी ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार शाम 6 बजे आईआईटी दिल्ली के विंध्याचल हॉस्टल में एक छात्र द्वारा खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि आईआईटी से बीटेक (गणित) कर रहे छात्र अनिल कुमार ने फांसी लगाई है।

हॉस्टल के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जांच में पता लगा कि उसने कुछ विषय पूरे नहीं किए थे। इस कारण वह हॉस्टल में छह महीने के एक्सटेंशन पर रह रहा था। हॉस्टल नियमों के मुताबिक छात्र को जून में हॉस्टल खाली करना था, लेकिन वह कुछ विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सका और उसे इन विषयों को पास करने के लिए छह महीने का विस्तार दिया गया।

कमरे के दरवाजे को दमकल विभाग ने तोड़ा था। गेट तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स/सीएमओ आईआईटी, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमें भी मौजूद थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। किशनगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें :- EVM को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट के बाहर वकीलों का प्रदर्शन; पेपर बैलेट की मांग
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com