मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः भूस्खलन से बदरीनाथ-हाईवे छिनका मार्ग बंद, यात्री फंसे

Rajni

बदरीनाथ-हाईवे छिनका मार्ग पर मलबा आ जाने से शुक्रवार सुबह से आवागमन बंद हो गया है। इसके पहले गुरुवार को भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब 10 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। हाईवे के दोनों ओर करीब 10 हजार से ज्यादा यात्री फंसे हैं।

landslide
शेयर करें

हरिद्वार। बदरीनाथ-हाईवे छिनका मार्ग पर मलबा आ जाने से शुक्रवार सुबह से आवागमन बंद हो गया है। इसके पहले गुरुवार को भी पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब 10 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। हाईवे के दोनों ओर करीब 10 हजार से ज्यादा यात्री फंसे हैं।

गुरुवार अपराह्न तीन बजे हाईवे से मलबा हटाने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। लेकिन दो घंटे बाद फिर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण हाईवे बाधित हो गया, जो शाम साढ़े छह बजे खुल पाया। हाईवे बाधित होने से करीब 12 हजार तीर्थयात्री फंसे रहे।

बारिश के दौरान ही शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे छिनका में पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू नहीं हो पाया। लोगों ने कहा कि हाईवे खुलने पर बदरीनाथ धाम के दर्शन को जाएंगे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि भारी बारिश से बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। हाईवे बाधित होने व भारी बारिश होने पर तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने के लिए पुलिस की ओर से लाउडस्पीकर पर सूचना दी जा रही है।

गुरुवार अपराह्न तीन बजे हाईवे सुचारु होने पर सभी तीर्थयात्रियों को गंतव्य के लिए भेजा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह फिर पहाड़ी से मलबा गिरने से हाईवे बाधित हो गया।

टैग: uttarakhand
शेयर करें