मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

ऋषिकेश में लंपी को लेकर कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टी पर रोक, टीकाकरण 16 मई से

Rajni

उत्तराखंड के ऋषिकेश में लंपी बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग ने सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। 16 मई से पूरे ऋषिकेश में पशुओं का टीकाकरण होगा।

lampi
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश में लंपी बीमारी को लेकर पशुपालन विभाग ने सभी कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। 16 मई से पूरे ऋषिकेश में पशुओं का टीकाकरण होगा।

टीकाकरण के काम में पैरावेटों की भी मदद ली जाएगी। पिछले साल प्रदेश में सबसे पहले हरिद्वार में 10 अगस्त को लंपी का पहला मामला सामने आया था। वर्तमान में पर्वतीय जनपदों में लंपी के मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए ऋषिकेश पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी देहरादून विद्या शंकर कापड़ी ने बताया कि पशुओं में लंपी का टीका लगाने के लिए निदेशालय में डिमांड भेजी गई है। जल्द ही जिले के सभी राजकीय पशु चिकित्सालयों में टीके पहुंच जांएगे। डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है।

राजकीय चिकित्सालय के डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि अभी ऋषिकेश में पशुओं में खुरपका, मुंहपका बीमारी का टीकाकरण किया जा रहा है। 16 मई से लंपी की बीमारी का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए ऋषिकेश क्षेत्र को चार सेक्टर में विभाजित किया जाएगा।

शेयर करें