Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. फरवरी में कुल 12 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

फरवरी में कुल 12 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, ये है छुट्टियों की पूरी लिस्ट

फरवरी महीने में बैंक कुल 12 दिनों तक बंद रहने वाला है। ऐसे में बेहतर है कि आप बैंक से जुड़े अपने सारे महत्वपूर्ण कार्य समय रहते निपटा लें वर्ना काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Bank Holidays 2022 : अगले महीने फरवरी, 2022 में बैंक 12 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें दूसरे एवं चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। फरवरी महीने बसंत पंचमी, गुरू रविदास जयंती जैसे त्योहार हैं, जिस अवसर पर बैंकों में छुट्टी रहेगी। हालांकि, फरवरी महीने में देश में हर जगह बैंक 12 दिन बंद नहीं रहने वाले हैं।

पढ़ें :- देश की एक बड़ी आबादी ने जिन सुविधाओं के लिए दशकों तक इंतजार किया: पीएम मोदी

दरअसल फरवरी महीने में पड़ने वाली कुछ छुट्टियां और त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं। इसलिए बैंकों में छुट्टियां अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। इसी के अनुसार आप अपने कार्य की सूची बना सकते हैं। फरवरी महीने में बैंक में रहने वाले छुट्टियों की पूरी सूची इस प्रकार है।

छुट्टियों की ये है पूरी सूची :-

2 फरवरी:- सोनाम लोच्चर (गंगटोक में बैंक बंद)

5 फरवरी:- सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी के अवसर पर अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद रहेगा।

पढ़ें :- PM Modi ने पश्चिम बंगाल को दी करोड़ों की सौगात,कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

6 फरवरी:- रविवार को साप्ताहिक अवकाश

12 फरवरी:- महीने का दूसरा शनिवार

13 फरवरी:- रविवार साप्ताहिक अवकाश

15 फरवरी:- मोहम्मद हजरत अली जन्मदिवस/लुई-नगाई-नी के अवसर पर इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

16 फरवरी:- गुरु रविदास जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ में बैंक बंद रहेगा।

पढ़ें :- पेट्रोल-डीजल पर नहीं म‍िली राहत, ये रहा आज का लेटेस्‍ट रेट, पढ़ें

18 फरवरी:- डोलजात्रा के मौके पर कोलकाता में बैंक बंद रहेगा।

19 फरवरी: छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद रहेगा।

20 फरवरी:- रविवार साप्ताहिक अवकाश

26 फरवरी:- महीने का चौथा शनिवार

27 फरवरी:- रविवार को साप्ताहिक अवकाश

पढ़ें :- देश के पहले मेड इन इंडिया 17-सीटर सिविल डोर्नियर विमान ने भरी पहली उड़ान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com