मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar News: भागलपुर सिविल कोर्ट परिसर में लगी भीषण आग,कई वकीलों की कुर्सी टेबल जलकर राख

इंडिया वॉइस

बिहार के भागलपुर के सिविल कोर्ट में आग लगने की घटना सामने आई है,सिविल कोर्ट में आग लगने से कई अधिवक्ताओं के चेंबर भी आग की चपेट में आ गए,इस आग में कई कुर्सी-टेबल और ऑफिस के अन्य सामान भी जलकर राख़ हो गए,हादसे की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची,और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, फिलहाल आग किस वजह से लगी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है.

शेयर करें

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर के सिविल कोर्ट में आग लगने की घटना सामने आई है,सिविल कोर्ट में आग लगने से कई अधिवक्ताओं के चेंबर भी आग की चपेट में आ गए,इस आग में कई कुर्सी-टेबल और ऑफिस के अन्य सामान भी जलकर राख़ हो गए,हादसे की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची,और कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, फिलहाल आग किस वजह से लगी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है.

बुधवार की सुबह वहां से गुजर रहे लोगों ने कोर्ट परिसर से धुआं उठते हुए देखा,लोगों के मुताबिक आग की लपटें काफी तेज थी. जब तक फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची, तब तक चार से पांच अधिवक्ताओं के कार्यालय के सामान जलकर राख हो चुके थे. वकील महेश्वरी प्रसाद सिंह ने बताया अधिवक्ता आशुतोष अधिवक्ता अजय अधिवक्ता नयन मोहन शुक्ला अधिवक्ता गौरी एवं अधिवक्ता श्रीधर के कार्यालय जलकर खाक हो गए हैं. उनके कार्यालय के सारे सामान राख में तब्दील हो गए हैं. वहीं उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है.

भागलपुर सिविल कोर्ट में बड़ी घटना होने से बच गई. अगर समय रहते फोन नहीं करते तो इस आग पर काबू नहीं पाया जाता. और शायद सिविल कोर्ट भागलपुर में बड़ी घटना घटित हो जाती. यह आगजनी की घटना नई बात नहीं है. ऐसी घटना कई बार हो चुकी है. इस पर सिविल कोर्ट प्रशासन और अधिवक्ता संघ को भी संज्ञान लेने की जरूरत है.

शेयर करें