Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज मनाया जाएगा भाईदूज, जानिए कब से है मुहूर्त? पढ़ें पूरी खबर

आज मनाया जाएगा भाईदूज, जानिए कब से है मुहूर्त? पढ़ें पूरी खबर

दिवाली के बाद  भाईदूज का त्योहार आज भी मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि 26 और 27 अक्तूबर दोनो दिन की है।

By आकृति 

Updated Date

दिवाली के बाद  भाईदूज का त्योहार आज भी मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस साल कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि 26 और 27 अक्तूबर दोनो दिन की है। गुरुवार को दिन में शुभ मूहुर्त करीब एक घंटा 38 मिनट का रहेगा। ज्यादातर लोग भाईदूज गुरुवार को ही मनाएंगे।

पढ़ें :- Bhai Dooj 2022: भैया दूज कब मनाया जाये, किस दिन लगाया जाएगा टीका, जाने क्या है शुभ मुहूर्त?

सीतापुर रोड स्थित हाथी बाबा मंदिर के ज्योतिषाचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि पंचांग के अनुसार द्वितीया तिथि बुधवार 26 अक्तूबर को दोपहर 2:43 बजे से शुरू होकर गुरुवार को दोपहर 12:45 बजे तक रहेगी। बहुत से स्थानों पर लोग उदया तिथि पर पर्व मनाते हैं। ऐसे में जहां पर लोग उदया तिथि को मानते हैं। वहां पर 27 अक्तूबर को भी भाईदूज की पूजा की जाएगी। 27 अक्तूबर को भाईदूज मनाने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11:07 से दोपहर 12:45 बजे तक ही रहेगा।

यम और यमुना परस्पर भाई बहन हैं। बहन को शिकायत रहती थी कि उसका भाई कभी मिलने नहीं आता है। एक दिन अचानक यम अपनी बहन यमुना से मिलने चले गए। तब यमुना ने अपने भाई का टीका किया और उनको श्रीफल (गोला) भेंट किया ताकि भाई को याद रहे कि बहन से मिलने जाना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com