1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. भारती सिंह के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, पिता हर्ष लिंबाचिया ने दी बेटे के जन्म की जानकारी

भारती सिंह के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, पिता हर्ष लिंबाचिया ने दी बेटे के जन्म की जानकारी

भारती सिंह के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में हर्ष और भारती एक-दूसरे साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर में लिखा है, 'इट्स अ बॉय'।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

लाफ्टर क्वीन के नाम से मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह मां बन चुकी है। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद भारती सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। भारती सिंह के आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में हर्ष और भारती एक-दूसरे साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। साथ ही तस्वीर में लिखा है, ‘इट्स अ बॉय’।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!

https://www.instagram.com/p/Cb42g9rPNaV/?utm_source=ig_web_copy_link

भारती सिंह के मां बनने की खबर सामने आते ही फैंस एंड सेलिब्रिटी उन्हें बधाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि भारती सिंह ने पिछले साल दिसंबर में फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। भारती सिंह ने 3 दिसंबर, 2017 को स्क्रीनराइटर और टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं और कई कार्यक्रमों में साथ काम भी करते हैं। भारती और हर्ष अब अपने पहले बच्चे के माता-पिता बन गए हैं और दोनों काफी खुश और उत्साहित हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com