मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

बिग बॉस 16 में सलमान और कैटरीना ने अपने डांस मूव्स से मंच पर आग लगा दी- देखें विडियो

इंडिया वॉइस

Bigg Boss 16: इस वीकेंड अपनी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करने पहुंची अभिनेत्री कटरीना कैफ ने 'बिग बॉस' में मचाया खूब धमाल। इस दौरान कटरीना और सलमान खान एक साथ डांस भी करते दिखाई देंगे, जिसका वीडियो सामने आ गया है।

शेयर करें

Bigg Boss 16: भारतीय टेलीविज़न के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 16 में रोज नया बवाल देखने को मिल रहा है। सेलेब्स एक-दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं और वीकेंड का वार में सलमान खान भी सबको सबक सिखाते दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार ‘वीकएंड का वार’ में सलमान खान के साथ बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कटरीना कैफ धमाल मचाती हुई दिखाई देंगी। दरअसल, कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म ‘फोन भूत’ में बिजी हैं और अभिनेत्री अपनी इसी फिल्म का प्रोमशन ‘बिग बॉस’ में करने आ रही हैं। इस दौरान कटरीना और सलमान खान साथ में डांस भी करते दिखाई देंगे, जिसका वीडियो सामने आ गया है।

आपको बता दें कि, ‘Bigg Boss’ के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कटरीना और सलमान खान एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कटरीना कैफ अपने गाने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर सलमान खान को डांस सिखाते नजर आ रही हैं और सलमान खान भी अभिनेत्री को पूरी तरह फॉलो करने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर कटरीना पीले रंग की फुल स्लीव बॉडीकॉन ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपना लुक पोनी से पूरा किया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ में सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। ऐसे में यह दोनों कलाकार भी ‘बिग बॉस’ के सेट पर धमाल मचाएंगे। दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सिद्धांत और ईशान ‘बिग बॉस’ में ग्रैंड एंट्री लेते हैं। वीडियो में दोनों अभिनेता बाइक चलाकर सेट पर आते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर सिद्धांत और ईशान का यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।

दबंग्ग सलमान खान को पिछले दिनों डेंगू हो गया था। इसी वजह से करण जौहर ने बीते हफ्ते ‘बिग बॉस’ का ‘वीकएंड का वार’ होस्ट किया था। हालांकि, अब सलमान पूरी तरह ठीक हो चुके हैं और अपने काम पर भी लौट गए हैं। जानकारी के अनुसार, इस वीकएंड का वार में एक तरफ सलमान कटरीना के साथ मस्ती करेंगे। दूसरी तरफ वह शो में नजर आए कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाएंगे।

शेयर करें