मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, सत्याग्रह एक्सप्रेस की 18 बोगियां बिना इंजन पटरी पर दौड़ी,यात्रियों ने किया हंगामा

इंडिया वॉइस

Train Accident : बिहार के नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड में गुरुवार को बड़ा रेल हादसा टल गया. महोद्दीपुर गुमटी पर पहुंचते ही ट्रेन में जोर का झटका लगा जिसके बाद 18 बोगियां ट्रैक पर धीरे- धीरे चलने लगी और चालक चार बोगी लेकर आगे चला गया.

शेयर करें

Train Accident : बेतिया के नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर गुरुवार सुबह बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई. मझौलिया-बेतिया रेलवे स्टेशन के बीच महोद्दीपुर रेल गुमटी के पास 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ईंजन की कई बोगी अलग हो गई जिसके बाद बोगियां बिना इंजन के पटरी पर दौड़ने लगी.

15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ईंजन और चार बोगी लेकर अलग ही चली गई, बाकि बोगियां बगैर ईंजन के रेल पटरी पर चलने लगी. हालांकि, चार बोगी को लेकर ईंजन अभी 100 मीटर आगे बढ़ी थी कि चालक को इसका पता चल गय़ा औक चालक ने आपातकाल ब्रेक लगा कर ईंजन समेत चार बोगियों को रोका. उसके बाद फिर से सभी बोगियों को जोड़कर ट्रेन का परिचालन शुरू किया गया.

इस दौरान करीब 15 मिनट तक ट्रेन रेल फाटक के पास खड़ी रही.जिसके बाद मामले को लेकर यात्रियों ने हंगामा किया. बताया जाता है कि बोगियों को कनेक्ट करने के लिए लगाए गए कपलिंग के अचानक टूट जाने के कारण यह हादसा हुआ.

सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल से निर्धारित समय पर खुली थी

बताया जा रहा है कि रक्सौल-आनंद बिहार सत्याग्रह एक्सप्रेस रक्सौल से निर्धारित समय पर खुली थी. गुरुवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास महोद्दीपुर रेल गुमटी के पास पहुंची थी.ट्रेन में सवार यात्री राकेश कुमार ने बताया कि मझौलिया से ट्रेन खुली थी, तो रूक-रूक कर चलने लगी थी लेकिन चालक ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया.महोद्दीपुर गुमटी पर पहुंचते हीं जोर का झटका लगा और ईंजन समेत चार बोगी लेकर पायलट चला गया. जबकि 18 बोगियां ट्रैक पर यूं ही चलने लगी.

टैग: bihar news
शेयर करें