मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बिहार

Bihar road accident: सासाराम में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, 12 से अधिक लोग घायल

इंडिया वॉइस

Bihar road accident: बिहार के सासाराम में हुआ बड़ा सड़क हादसा। यह हादसा रोहतास जिले के शिवनगर थाना इलाके का है जहां यात्रियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गई, और 12 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा सासाराम-चौसा पथ हुआ।

कन्नौज में भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे NH34 पर खड़े ट्रक से टकराया दूसरा ट्रक, 4 की मौत
शेयर करें

Bihar road accident: बिहार के सासाराम में हुआ बड़ा सड़क हादसा। यह हादसा रोहतास जिले के शिवनगर थाना इलाके का है जहां यात्रियों से भरी बस के अनियंत्रित होकर खाई में पलट जाने से 2 लोगों की मौत हो गई, और 12 लोग जख्मी हो गए. इस दुर्घटना में बस पर सवार एक युवती समेत दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. घटना की वजह बस का स्टीयरिंग फेल होना बताया जा रहा है. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भेजा गया.वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई.

स्टीयरिंग फेल होने से हुई घटना

स्थानीय लोगों ने बताया कि करगहर की तरफ से आ रही यादव बस का स्टीयरिंग फेल हो जाने की वजह से बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से बस को सीधा कर उसमें फंसे लोगों को निकाला गया. इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया. दोनों शवों को परिजन और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर रख सड़क जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

ट्रामा सेंटर में चल रहा है इलाज

घायलों का इलाज अस्पताल के ट्रामा सेंटर में चल रहा है. लोगों के अनुसार बस तेज रफ्तार होने के साथ-साथ ओवरलोड भी था. वहीं, एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने बताया कि घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. दो यात्रियों की मौत की सूचना है. मामले की छानबीन की जा रही है. मृतकों की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के गरुण गांव निवासी डॉली कुमारी तथा करगहर थाना क्षेत्र के सेमरियां गांव निवासी राधेश्याम सिंह के रूप में की गई है. घायलों में दौरिका रजक, धनराजो देवी, लालजी साह, सिद्धार्थ, उषा देवी समेत अन्य शामिल हैं.

शेयर करें