मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
दिल्ली

BJP का मिशन 2024:किए अलग-अलग राज्‍यों के प्रभारी घोषित

इंडिया वॉइस

BJP ने विभिन्‍न राज्‍यों के प्रभारी घोषित किए, राज्यों से हटाए गए कुछ मुख्यमंत्रियों और केंद्र से हटाए गए मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है,पूर्व सीएम विजय रूपानी और बिप्‍लब देब को भी मिली जिम्‍मेदारी,

JP Nadda BJP President
शेयर करें

भारतीय जनता पार्टी अलग अलग राज्‍यों के प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए हैं. विनोद तावड़े को बिहार, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को केरल, राधामोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव को मध्य प्रदेश, विजय रूपाणी को पंजाब, तरुण चुघ को तेलंगाना, अरुण सिंह को राजस्थान, महेश शर्मा को त्रिपुरा, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल और संबित पात्रा को पूर्वोत्तर का प्रभारी बनाया गया है.



बीजेपी के प्रभारियों और सह प्रभारियों की खास बातें

– राज्यों से हटाए गए कुछ मुख्यमंत्रियों और केंद्र से हटाए गए मंत्रियों को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है.
– गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और पूर्व केंद्रीय प्रकाश जावडेकर और महेश शर्मा को राज्यों का प्रभार मिला है.
– कुछ राज्यो के प्रभारी बरकरार रखे गए हैं जैसे राजस्थान में अरुण सिंह और मध्य प्रदेश में मुरलीधर राव.
-बिहार की जिम्मेदारी अब तेजतर्रार विनोद तावड़े के हाथों में आ गई है. वे पहले हरियाणा के प्रभारी थे.
– पीएम मोदी के विश्वस्त माने जाने वाले वरिष्ठ नेता ओम माथुर पर पार्टी नेतृत्व का भरोसा कायम है. उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति में जगह मिलने के बाद अब छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है जहां अगले साल चुनाव हैं.
– मंगल पांडे को भी पश्चिम बंगाल जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी देकर उन पर भरोसा जताया गया है. वे सुनील बंसल के साथ काम करेंगे, जिन्हें पश्चिम बंगाल के साथ तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों का प्रभार सौंपा गया है.

शेयर करें