मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

BJP ने स्वास्थ्य ढांचे में कमी पर केजरीवाल सरकार को घेरा, कहा- दिल्ली उच्च न्यायालय को देना होगा जवाब

Rakesh

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह अफसोस की बात है कि आज जिस समय दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज अपने भ्रष्ट पार्टी सहयोगियों के बचाव में जनसंवाद करने में व्यस्त थे और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे थे। उसी समय दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली में खराब स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर दिल्ली सरकार की आलोचना की।

delhi bjp president
शेयर करें

 

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि यह अफसोस की बात है कि आज जिस समय दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज अपने भ्रष्ट पार्टी सहयोगियों के बचाव में जनसंवाद करने में व्यस्त थे और केंद्र सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे थे। उसी समय दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली में खराब स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे पर दिल्ली सरकार की आलोचना की।

दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दिल्ली में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे की भारी कमी है और यह दुखद है कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य परियोजनाओं को वित्त पोषित करने में विफल रही है, लेकिन अपनी छोटी राजनीतिक योजनाओं को वित्त पोषित करती है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि पिछले 9 सालों से दिल्ली बीजेपी दिल्ली सरकार से पूछती रही है कि उसने स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या किया है, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया और अस्पतालों में घोटाले करती रही, लेकिन अब उसे दिल्ली हाईकोर्ट को जवाब देना होगा। न्यायालय ने दिल्ली सरकार से 29 जनवरी तक जवाब दाखिल करने को कहा है।

शेयर करें