मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
देश

भाजपा की संसदीय दल की बैठक में हर घर तिरंगा अभियान पर दिया जोर

इंडिया वॉइस

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित भाजपा सांसदों की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, एस जयशंकर, अनुराग ठाकुर और प्रह्लाद जोशी सहित अन्य ने भाग लिया।

शेयर करें

नई दिल्ली, 02 अगस्त 2022। भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की मंगलवार को यहां आयोजित बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी सांसदों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में आयोजित भाजपा सांसदों की बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव, एस जयशंकर, अनुराग ठाकुर और प्रह्लाद जोशी सहित अन्य ने भाग लिया।

बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि संसदीय दल की बैठक में आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा अभियान पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और दिल्ली के लाल किले से संसद के बीच सांसदों की बाइक रैली आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस बाइक रैली में भाग लेने की अपील की।

साथ ही उन्होंने बताया कि भाजपा संसदीय दल 5 अगस्त को एक बार फिर बैठक करेगा। इस बैठक में उपराष्ट्रपति पद के चुनाव से जुड़ी चर्चा होगी।

संसदीय दल की बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सांसदों से हर घर तिरंगा अभियान और आजादी का अमृत महोत्सव से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। उन्होंने सांसदों को निर्देश दिया कि वह इन कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि 9 से 15 अगस्त के बीच देशभर में तिरंगे को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। इस दौरान प्रभात फेरी निकाली जाए । 10 से 12 अगस्त के बीच भाजपा युवा मोर्चा बाइक रैली निकाली जाए और 13 से 15 अगस्त के बीच लोगों को अपने घरों में तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।

शेयर करें