1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ABG Shipyard Fraud : कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली-दामन का साथ- बीजेपी

ABG Shipyard Fraud : कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली-दामन का साथ- बीजेपी

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस 22,000 करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही गई थी, वो 2012 में शुरू हुआ था। मार्च 2014 में ABG शिपयार्ड के लोन का पुनर्निधारण किया गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 16 फरवरी । बीजेपी ने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि एबीजी शिपयार्ड घोटाला उनके ही शासनकाल में हुआ था। बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इसके खिलाफ कार्रवाई की गई। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार में चोली-दामन का साथ है।

पढ़ें :- '2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी...', अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बीजेपी का कांग्रेस पर आरोप

बीजेपी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने से पहले तथ्यों की जांच परख कर लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एबीजी शिपयार्ड 30 नवंबर 2013 को NPA हो गई। वो कांग्रेस शासन का कालखंड था। उन्होंने आगे कहा कि सबसे ज्यादा हेराफेरी 2005-2012 के बीच हुई है, जिसमें उन्हें नौसेना का एक बड़ा करार संप्रग सरकार ने दिया, जिसे बीजेपी सरकार ने आकर रद्द किया था।

ABG शिपयार्ड घोटाला 2012 में शुरू हुआ था

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जिस 22,000 करोड़ रुपये के घोटाले की बात कही गई थी, वो 2012 में शुरू हुआ था। मार्च 2014 में ABG शिपयार्ड के लोन का पुनर्निधारण किया गया। जून 2011 में 970 करोड़ रुपये, जनवरी 2012 में 500 करोड़ रुपये का ऑर्डर दिया गया था। मार्च 2014 में रिस्ट्रक्चरिंग कर दी गई।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव

BJP ने कांग्रेस पर उठाए कई सवाल

त्रिवेदी ने कहा कि ऑडिट रिपोर्ट 2016 में आई और हमारी सरकार के कार्यकाल में उन्हें फ्रॉड घोषित किया गया। BJP प्रवक्ता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किया कि इस घोटाले में उनके पार्टी की क्या संलिप्तता थी। उन्होंने कहा कि ऐसी मान्यता है कि एबीजी शिपयार्ड कंपनी के मालिकों का घनिष्ठ संबंध कांग्रेस अध्यक्ष के पूर्व राजनीतिक सलाहकार से था। समझा जा रहा कि त्रिवेदी का इशारा अहमद पटेल की ओर था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com