मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भानु गुट की पंचायतः भाकियू ने कहा-बाढ़ प्रभावितों का कर्ज हो माफ

Rakesh

भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत में हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित किसानों के बैंक कर्ज व बिजली के बिल माफ किए जाने की मांग जोरों से उठाई गई।

Panchayat of Bhanu group
शेयर करें

लक्सर। भारतीय किसान यूनियन भानु गुट की पंचायत में हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित किसानों के बैंक कर्ज व बिजली के बिल माफ किए जाने की मांग जोरों से उठाई गई।

पंचायत में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नीलू ने कहा कि बाढ़ के दौरान सरकार के मंत्रियों और प्रतिनिधि ने कहा था कि बाढ़ पीड़ित लोगों की तीन माह की बिजली के बिल माफ किए जाएंगे। इसके अलावा बैंकों के कर्ज में भी राहत दी जाएगी। लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। तमाम बातें हवा हवाई रहीं।

उन्होंने कहा कि किसान यूनियन को किसानों की समस्याओं के लिए सड़क से संसद तक भी हंगामा करना पड़े तो पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सुभाष चौधरी ने कहा कि सरकार के वादे और इरादे बिल्कुल झूठे हैं। उन्होंने कहा कि न तो बाढ़ प्रभावित लोगों को उनकी नष्ट हुई फसलों का पूरी तरह से मुआवाजा मिल पाया और ना ही सरकार के मंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप बिजली के बिल माफ हुए।

टैग: Protest
शेयर करें