मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा किया तो चालान भुगतने को रहें तैयार

Desk

जिलाधिकारी वंदना के आदेश के बाद अब प्रवर्तन विभाग ने हल्द्वानी और नैनीताल में परिवहन विभाग की ओर से नो पार्किंग जोन चिन्हित किए हैं। उन सभी नो पार्किंग जोन में दो दिन के अंदर साइन बोर्ड लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इन नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।

arto office
शेयर करें

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना के आदेश के बाद अब प्रवर्तन विभाग ने हल्द्वानी और नैनीताल में परिवहन विभाग की ओर से नो पार्किंग जोन चिन्हित किए हैं। उन सभी नो पार्किंग जोन में दो दिन के अंदर साइन बोर्ड लगाने की कार्रवाई की जा रही है। इन नो पार्किंग जोन में खडे़ वाहनों पर चालानी कार्यवाही भी की जाएगी।

प्रवर्तन अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि सड़क हादसों की रोकथाम के लिए प्रवर्तन विभाग अब नियमित कार्रवाई करेगा ताकि दुर्घटनाओं पर रोकथाम लगे शहर के निजी स्कूलों की बसें यदि सड़क पर खड़ी की गईं तो उनका भी तुरंत चालान काटा जाएगा। पर्यटन सीजन में किसी भी प्रकार से कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात व्यवस्था पटरी से न उतरे इसके लिए जरुरत पड़ने पर टीम की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी।

शेयर करें