1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Tata Steel Plant Blast : जमशेदपुर के टाटा स्टील कोक प्लांट में ब्लास्ट, कई कर्मी हुए घायल

Tata Steel Plant Blast : जमशेदपुर के टाटा स्टील कोक प्लांट में ब्लास्ट, कई कर्मी हुए घायल

Jamshedpur Tata Steel Plant: जमेशदपुर में टाटा स्टील प्लांट के भीतर जोरदार धमाके के बाद पूरे इलाके में भगदड़ मच गई है। प्लांट में आग लगने और गैस रिसाव होने के बाद कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

जमशेदपुर, 7 मई। जमशेदपुर के टाटा स्टील कोक प्लांट में शनिवार पूर्वाह्न 10:20 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके में दो ठेकाकर्मी घायल हो गए, जबकि टाटा स्टील का एक कर्मचारी बेहोश हो गया। तीनों को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टाटा कॉरपोरेट कम्युनिकेशन ने खबर की पुष्टि की है।

पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बताया गया है कि जमशेदपुर प्लांट में अचानक आग लग गई। कंपनी के कोक प्लांट के बैटरी नंबर छह में यह हादसा हुआ। इसमें गैस रिसाव होने लगा। घटना के बाद पूरे एरिया में अफरा-तफरी मच गई। इसमें दो ठेका कर्मचारी जख्मी हुए हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आरएमएम, सिंटर प्लांट वन और टू में भगदड़ मच गई। सारे कर्मचारियों को आपात हालात में बाहर निकाला गया। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। आसपास के परिसर को खाली करा दिया गया। प्लांट में आग लग गई थी।

गैस रिसाव रोकने का प्रयास जारी

गैस रिसाव को रोकने का प्रयास चल रहा है। इस घटना के बाद कंपनी के अधिकारी मौके वारदात पर पहुंच चुके हैं। घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल प्लांट में फिर से प्रोडक्शन तत्काल शुरू की जाए, इसके लिए भी कोशिशें शुरू की गई है। प्लांट के बैटरी संख्या 6 में आई खराबी का असर दूसरी बैटरी पर हुआ।

कंपनी परिसर में विस्फोट की आवाज साकची, काशीडीह, एग्रीको समेत गोलमुरी, बर्मामाइंस और बारीडीह जैसे इलाके में सुनी गई। कुछ देर के लिए शहर के लोग दहशत में आ गए और सहम गए। साकची और बर्मामाइंस क्षेत्र में लोगों की भीड़ लग गई। इस विस्फोट से आसमान में आग और धुंआ निकलने लगा। कंपनी प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि हालात को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया है।

पढ़ें :- Jharkhand में वेतन संकट: कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

उल्लेखनीय है कि तीन साल पहले भी टाटा स्टील के एच ब्लास्ट फर्नेस में जोरदार धमाके के साथ गैस का रिसाव हुआ था और आग लग गई थी।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

सीएम हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर बताया मौजूदा हालात

जमशेदपुर के टाटा स्टील प्लांट में हुए ब्लास्ट की सूचना मिलते ही सीएम हेमंत सोरेने ने जिला प्रशासन से संपर्क साधा और घायलों को तुरंत इलाज के लिए आदेश दिये हैं।

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com