मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

रवीना के खिलाफ जांच के आदेश,जंगल के नियम तोड़ बिल्कुल नजदीक से वीडियो बनाने का मामला आया सामने

इंडिया वॉइस

रवीना टंडन के खिलाफ रिर्जव के नियम तोड़ने के आरोप में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए है,हाल ही में मध्य-प्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रवीना टंडन गई थी,जहां उन्होने नियम को तोड़ते हुए बिल्कुल नजदीक से एक टाइगर का विडियों बनाया था,जिसे उन्होने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था

शेयर करें

Mumbai:रवीना टंडन के खिलाफ रिर्जव के नियम तोड़ने के आरोप में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए है,हाल ही में मध्य-प्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में रवीना टंडन गई थी,जहां उन्होने नियम को तोड़ते हुए बिल्कुल नजदीक से एक टाइगर का विडियों बनाया था,जिसे उन्होने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था,रवीना ने 25 नवंबर को जंगल सफारी का एक वीडियो ट्वीट किया था, वीडियो में जिप्सी टाइगर के काफी करीब थी और बाघ दहाड़ते हुए आगे बढ़ा था. इससे उनकी जान को खतरा भी हो सकता था.

रवीना टंडन हर साल देश के अलग-अलग जंगलों और अभयारण्यों में अकेले और फैमिली संग जाती रहती हैं, वह हाल में मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में गई थीं और उन्होंने जंगल सफारी को एन्जॉय किया था. इस दौरान उन्होंने कई टाइगर की तस्वीरें और वीडियो भी शूट किए, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. यह विवाद टाइगर के बिल्कुल नजदीक जाकर फोटो खींचने और वीडियो बनाने से जुड़ा है

 

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के नियमों के मुताबिक सफारी के दौरान जानवरों से जिप्सी की दूरी कम से कम 20 मीटर होनी चाहिए थी. लेकिन रवीना टंडन ने इन नियमों का पालन नहीं किया है! इसे लेकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने जांच के आदेश दिए है. अगर रवीना दोषी पाईं जाती हैं, तो उनपर उचित कार्रवाई भी हो सकती है,सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के बोरी SDO धीरज सिंह चौहान इसकी जांच कर एसडीओ फील्ड डायरेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगे.

टैग: mumbai
शेयर करें