मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

रणबीर-आलिया नहीं देख पाए उज्जैन महाकाल आरती, बजरंग दल ने उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र का किया विरोध प्रदर्शन

इंडिया वॉइस

रणबीर-आलिया अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे उज्जैन पर लौटना पढ़ा बिना दर्शन के। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा इतना ज्यादा किया गया कि इसके बाद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी तीनों सीधे उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंच गए।

शेयर करें

Protest against Brahmastra: ब्रह्मास्त्र, जो 9 सितंबर को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है यहाँ तक की 1 लाख से ऊपर एडवांस बूकिंग भी हो चुकी है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज से ठीक पहले विरोध का सामना कर रही है। वे कई कारणों से अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। उनमें से कुछ लोग बीफ खाने पर रणबीर की पुरानी टिप्पणी से नाराज हैं।

क्यू ब्रह्मास्त्र फिल्म का बहिसकार किया जा रहा है?
रणबीर-आलिया अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए उज्जैन महल मंदिर गए थे लेकिन वहाँ पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी तीनों सीधे उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के घर पहुंच गए। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता रणबीर और आलिया को काले झंडे दिखाने के इरादे से पहुंचे थे। हालांकि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए उन्हें हटाया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना था कि रणबीर कपूर खुद बता चुके हैं कि वे बीफ खाते हैं। ऐसे में बीफ खाने वालों को मंदिर में कैसे प्रवेश दिया जा रहा है, प्रशासन को जवाब देना होगा।

वीडियो से दी थी उज्जैन आने की जानकारी
रणबीर-आलिया शाम 6.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर उतरे, फिर यहां से उज्जैन के लिए रवाना हुए। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगने आए थे। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी उनके साथ हैं। कपल ने एक वीडियो जारी कर उज्जैन आने की जानकारी दी थी। दोनों ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की है और आलिया भट्ट फिलहाल प्रेग्नेंट हैं।

उज्जैन के महाकाल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचने के बाद बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। बीफ खाने पर रणबीर की पुरानी टिप्पणी को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सेलिब्रिटी जोड़े को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “हम रणबीर कपूर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें महाकाल मंदिर में प्रवेश नहीं करने देंगे।” “उन्होंने हमारी गौमाता के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया। उन्होंने कहा था कि बीफ खाना अच्छा है।”

फिल्म में रणबीर ने शिवा और आलिया ने ईशा का रोल प्ले किया है. वहीं पहले इस फिल्म का नाम ड्रैगन था. अयान मुखर्जी ने खुद इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है.फिल्म पहले 2019 में रिलीज होने वाली लेकिन कोरोना काल के चलते और साथ ही रणबीर कपूर के पास ब्रह्मास्त्र’के वक्त संजू का ऑफर आ गया था.इस वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी, लेकिन 5 साल की लंबी मेहनत के बाद ये फिल्म अब 9 सितंबर को रिलीज होगी.

शेयर करें