1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. By Election : चार राज्यों के उपचुनाव में विपक्ष ने लहराया परचम, जानें किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सफलता?

By Election : चार राज्यों के उपचुनाव में विपक्ष ने लहराया परचम, जानें किस राज्य में किस पार्टी को कितनी सफलता?

4 राज्यों की एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को सभी सीटों पर हार मिली है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। 4 राज्यों की एक लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बीजेपी को सभी सीटों पर हार मिली है। ये उपचुनाव पश्चिम बंगाल की एक लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर हुए तो बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट के लिए हुए थे। इन सभी जगहों पर 12 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनाव में पश्चिम बंगाल उपचुनाव में TMC को बड़ी जीत मिली है। आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने 3 लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो ने 20,228 वोटों से जीत हासिल की।

पढ़ें :- '2019 से 2026 तक 274 भगोड़ों की वापसी...', अमित शाह ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

शत्रुघ्न सिन्हा ने जीत के लिए आसनसोल की जनता का शुक्रिया अदा किया।

पढ़ें :- 'बिना बेईमानी के जनता कितना वोट देगी...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले अखिलेश यादव

बाबुल सुप्रियो ने शत्रुघ्न सिन्हा को जीत के लिए बधाई देते हुए लोगों का आभार प्रकट किया।

5 सीटों पर क्या रहे नतीजे ?

पढ़ें :- 'एथेनॉल वाहनों को नुकसान पहुंचा रहा...', अखिलेश यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल- आसनसोल लोकसभा सीट पर TMC से शत्रुघ्न सिन्हा 3 लाख से अधिक वोटों से जीते। उन्होंने बीजेपी की अग्निमित्र पॉल को हराया। 2019 के लोकसभा चुनाव में ये सीट बीजेपी ने जीती थी। वहीं बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट से TMC के बाबुल सुप्रियो को जीत मिली। बाबुल ने CPM की सायरा शाह हलीम को हराया। सायरा शाह हलीम एक्टर नसीरुद्दीन शाह की भतीजी हैं। ये सीट 2021 विधानसभा चुनाव में TCM से जीते सुब्रत मुखर्जी के निधन की वजह से खाली हुई थी।

बिहार – बोचहां सीट पर राजद उम्मीदवार अमर पासवान को जीत मिली है। अमर ने BJP की बेबी कुमारी को 36 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। ये सीट 2020 में VIP के टिकट पर जीते मुसाफिर पासवान के निधन की वजह से खाली हुई थी। राजद ने उनके बेटे अमर को टिकट दिया था।

पढ़ें :- अयोध्या के राम मंदिर का चढ़ावा विवाद पूरे देश के लिए शर्मनाक : संजय राउत

छत्तीसगढ़ – खैरागढ़ सीट पर कांग्रेस की यशोदा वर्मा को जीत मिली है। यशोदा ने भाजपा के कोमल जंघेल को हराया। 2018 के चुनाव में इस सीट पर जनता कांग्रेस के देवव्रत सिंह जीते थे। देवव्रत के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुए।

महाराष्ट्र – कोल्हापुर उत्तर सीट पर कांग्रेस की जयश्री जाधव को जीत मिली। उन्होंने BJP के सत्यजीत कदम को हराया। ये सीट कांग्रेस विधायक और जयश्री जाधव के पति चंद्रकांत जाधव ने निधन की वजह से खाली हुई थी।

किस पार्टी को फायदा किसे नुकसान?

बंगाल में TMC ने आसनसोल लोकसभा सीट बीजेपी से छीनी। वहीं, बालीगंज विधानसभा पर उसका कब्जा बरकरार रहा। बिहार में राजद को फायदा हुआ तो मुकेश सहनी की पार्टी अब राज्य में 4 से 0 सीट पर आ गई। छत्तसीगढ़ में कांग्रेस ने खैरगढ़ सीट जनता कांग्रेस से छीनी। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com