मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग आज, जानें कहां किसका पलड़ा भारी

इंडिया वॉइस

बिहार, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, हरियाणा और ओडिशा यानी छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज यानी गुरुवार को वोटिंग होगी. इस उपचुनाव में सांकेतिक मुकाबला भाजपा और क्षेत्रीय दलों के बीच है. यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट, ओडिशा की धामनगर सीट, तेलंगाना की मुनूगोडा सीट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट और महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव हैं.

शेयर करें

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा और ओडिशा यानी छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज यानी गुरुवार को मतदान होगा. इस चुनाव में सांकेतिक मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और क्षेत्रीय दलों के बीच है. यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट, ओडिशा की धामनगर सीट, तेलंगाना की मुनूगोडा सीट, बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट, हरियाणा की आदमपुर सीट और महाराष्ट्र में अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग होगी. इन सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक जारी रहेगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान की तैयारी पूरी है और वोटिंग स्थलों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था है. इन उपचुनावों के नतीजे 6 नवंबर को आएंगे. बता दें कि ये उपचुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि कुछ सीटों के मौजूदा विधायकों का निधन हो गया तो कुछ अन्य दलों में शामिल हो गए तो किसी को अदालत द्वारा दोषी ठहराया गया है.

छह राज्यों की जिन सात सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें से इस समय भाजपा और कांग्रेस के पास दो-दो सीटें थीं। वहीं, बीजद, शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी. हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र पांच दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहा है और वह इसे कायम रखने की कोशिश कर रहा है. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में ‘महागठबंधन’ की सरकार बनने के बाद यह पहली चुनावी परीक्षा है. नीतीश कुमार की जनता दल -यूनाइेटड (जदयू) द्वारा भाजपा का साथ छोड़ने के तीन महीने से भी कम समय के बाद बिहार में पहला उपचुनाव हो रहा है.

शेयर करें