मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

डाक लेकर लौट रहे फायर ब्रिगेड कर्मियों की पलटी कार,  एक की मौत, दूसरा गंभीर

HO BUREAU

यूपी के अलीगढ़ जिले के गभाना थाना इलाके के पैराई मोड पर भीषण हादसा हो गया। डाक लेकर लौट रहे फायर ब्रिगेड कर्मियों की कार पलट गई। जिससे एक फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बागपत निवासी फायर ब्रिगेड कर्मी मोहित यादव गभाना फायर स्टेशन पर तैनात था।

aligarh accident
aligarh accident
शेयर करें

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले के गभाना थाना इलाके के पैराई मोड पर भीषण हादसा हो गया। डाक लेकर लौट रहे फायर ब्रिगेड कर्मियों की कार पलट गई। जिससे एक फायर ब्रिगेड कर्मी की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। बागपत निवासी फायर ब्रिगेड कर्मी मोहित यादव गभाना फायर स्टेशन पर तैनात था।

वह अपने सहकर्मी फायर ब्रिगेड गर्मी निशांत के साथ बन्नादेवी फायर स्टेशन से डाक लेकर अपने प्राइवेट वाहन से गभाना फायर स्टेशन के लिए लौट रहा था। इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर गभाना इलाके के पैराई मोड जीटी रोड पर पलट गई।

इस हादसे में मोहित और निशांत दोनों फायर ब्रिगेड कर्मी घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में मलखान सिंह जिला अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। जहां मोहित यादव को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी निशांत की हालत गंभीर होने के चलते उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

शेयर करें