1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में भीषण हादसाः वाराणसी में चलते ट्रक में घुसी कार, आठ की मौत

यूपी में भीषण हादसाः वाराणसी में चलते ट्रक में घुसी कार, आठ की मौत

यूपी के वाराणसी जिले के सुरही गांव में बुधवार भोर में करीब 4.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। सभी मृतक पीलीभीत के निवासी थे। हादसा तब हुआ जब सुरही गांव में कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए।

By Rakesh 

Updated Date

वाराणसी। यूपी के वाराणसी जिले के सुरही गांव में बुधवार भोर में करीब 4.30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल हो गया। सभी मृतक पीलीभीत के निवासी थे।

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

सभी मृतक पीलीभीत जिले के रहने वाले थे

हादसा तब हुआ जब सुरही गांव में कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। दुर्घटना में कार के परखचे उड़ गए। कार सवार काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर पीलीभीत लौट रहे थे। हादसे में मात्र आठ साल का बच्चा बचा है,जिसकी हालत काफी गंभीर है। मृतक पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतकों की पहचान विपिन यादव (32), गंगा देवी (48), महेंद्र पाल (43), चंद्रकाली (40), दामोदर प्रसाद (35), निर्मला देवी (32), राम भजन (55) व अमन (24) के रूप में हुई है। हादसे में आठ वर्षीय बालक शांतिस्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के लिए निर्देशित किया है।

पढ़ें :- सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब, 12 अक्टूबर को अगली सुनवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com