नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि इवेंट मैनेजमेंट कमेटी है, जो यह दिखावा करने की कोशिश करती है कि उसे जनता की चिंता है। हालांकि असल में उन्हें लोगों के मुद्दों की कोई परवाह नहीं है।

