Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में अजब इलाजः दांतों के डॉक्टर ने युवक की जीभ पर लगा दिया टांका, चली गई जान

उत्तराखंड में अजब इलाजः दांतों के डॉक्टर ने युवक की जीभ पर लगा दिया टांका, चली गई जान

सितारगंज में डॉक्टर ने एक युवक का अजब इलाज कर दिया। इस तरह का इलाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। युवक की नॉनवेज खाते वक्त जीभ कट गई। युवक अपनी जीभ दिखाने सितारगंज में दांतों के डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने उसे संबंधित चिकित्सक के पास भेजने की बजाए खुद ही इलाज करना शुरू कर दिया।

By Rakesh 

Updated Date

सितारगंज। सितारगंज में डॉक्टर ने एक युवक का अजब इलाज कर दिया। इस तरह का इलाज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। युवक की नॉनवेज खाते वक्त जीभ कट गई। युवक अपनी जीभ दिखाने सितारगंज में दांतों के डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर ने उसे संबंधित चिकित्सक के पास भेजने की बजाए खुद ही इलाज करना शुरू कर दिया।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

डॉक्टर ने युवक की कटी जीभ पर टांका लगा दिया। इसके बाद युवक की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि उधम सिंह नगर के सितारगंज गणेश मंदिर निवासी नितिन कुमार कुशवाहा की चिकन खाने से जीभ कट गई।

इसके बाद वह अपने पिता के साथ पास के डॉक्टर के पास इलाज के लिए चला गया। मौजूदा डॉक्टर ने युवक की जीभ पर टांका लगा दिया, जिससे उसका खून बहने लगा। इस दौरान अत्यधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन कोई कार्रवाई नहीं होने से धरने पर बैठ गए।

दांतों के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे परिजन

परिजन दांतों के डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जिन्हें बाद में पुलिस ने समझा कर घर भेज दिया और जल्द से जल्द उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि सितारगंज में एक युवक की जीभ कट जाने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने सितारगंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर अपनी जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- पंजाबः पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से चोरी का प्रयास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com